कहा मोदी सरकार विरोधियों को झूठे मुकदमे में फंसा कर भेज रही है जेल
DHANBAD: धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल की इसके बाद INDIA महागठबंधन की ओर से आयोजित सभा स्थल गोल्फ ग्राउंड पहुंची, जहां झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, विधायक दल के नेता आलम गिर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महुआ माजी मुख्य रूप से पंहुचे थे। सभी ने देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस से धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीतने की बात कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का मंच पर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो महागठबंधन को जितना ही पड़ेगा, कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए, आज देश मे बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जनता अब बदलाव चाहती। लोग एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वादों से ऊब चुकी है। एनडीए गठबंधन को तो अब वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अपने विरोधियों को झूठे आरोप में जेल में डालने का काम कर रही है। इसलिए अब इस ताना शाह सरकार को उखाड़ फेंकने के समय आ गया है।
वही कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह सभा को सम्बोधित करते हुए कही की धनबाद की 10 साल में धनबाद कोई काम नहीं हुआ, इसलिए धनबाद के विकाश के लिए, ढुल्लू महतो के नाम लिए बगैर कहा की अच्छे छवि के प्रत्याशी को वोट वोट दीजिए । मौके पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, विधायक अनूप सिंह मौजूद थे।







