DHANBAD: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर – धनबाद मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मछली कारोबारी मनोज कुमार को अपराधियों ने गोली मर दी, जिससे मछली कारोबारी घायल हो गया किसकी सूचना पर गोविंदपुर पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और घायल मछली कारोबारी को धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज के किए करवाया। मनोज को कमर के समीप गोली लगी है। देर रात तक गोली नही निकली जा सकी थी। मनोज चिरकुंडा का रहने वाला है जो मछली लोड पिकअप वैन के साथ आ रहा था। जिसने बताया की पीकअप वैन से मछली सफलाइ करते है कुछ दिन से रास्ते में पिकअप वैन में लदे मछली में जहर डाल दिया जा रहा था जिससे मछली मर जा रही थी इसी को देखने के लिए हम और मेरे साथ भोलू बाइक से गाड़ी के पीछे से आ रहे थे जब कुछ लोग पिकअप वैन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो हमने देख लिया और पीछा करने लगे तभी उनलोगो ने मेरे ऊपर गोली चला दी और फरार हो गए। घटना के डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, गोबिंदपुर थाना प्रभारी, सरायढेला थाना प्रभारी एसएनएमएमसीएच पंहुचा जांच पड़ताल किए। साथ ही पुलिस ने जीटी रोड पर अपराधियों की खोज बिन के लिए सघन पेट्रोलिंग भी की गई।







