DHANBAD: लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के समक्ष 2 मई गुरुवार को 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमे निर्दलीय उम्मीदवार जनक शाह, उमेश पासवान तथा अखिल भारत हिन्दू महासभा के संजय कुमार गिरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला व अन्य लोग मौजूद थे।

जबकि लोकसभा चुनाव के लिए आज 3 लोगों ने नोमिनेशम फॉर्म खरीदा है। अपर नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि आज सामान्य वर्ग में 25 – 25 हजार रुपए का भुगतान करके 3 लोगों ने नोमिनेशम फॉर्म खरीदा है। नामांकन पत्रों की बिक्री कार्यालय अवधि के दौरान कलेक्ट्रेट में की जा रही है। बिक्री काउंटर पर जिला पंचायती राज विभाग के प्रधान सहायक रमेश कुमार तिवारी, शंभु मानतो, नंदलाल चौहान मौजूद थे।








