DHANBAD : धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं में ढुल्लू महतो को टिकट मिलने से नाराजगी देखी जा रही है वे खुलकर मैदान नही दिख रहे है। जिसपर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर है। जिसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई रविवार को धनबाद पंहुचे जहां उन्होंने सिंह मेंशन में झरिया के पूर्व विधायक कुंती देवी, रागिनी सिंह से मिले तो विधायक राज सिन्हा के आवास भी गए ।

लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सिंह मेंशन में कुंती सिंह से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया वही कुंती देवी ने उन्हे शॉल एवं कमल फूल का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वही मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उन्हे पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। जिसके बाद धनबाद लोकसभा से जीत को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई, और भाजपा की जीत के लिए रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, संतोष सिंह झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर भी गए जहां राज सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया जिसके बाद दोनो के बीच काफी देर तक मंत्रणा हुई, प्रदेश प्रभारी ने धनबाद विधानसभा की स्थिति को लेकर चर्चा किए जिसके बाद जीत को लेकर रणनीति।बनाई गई। इस दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मीडिया से बात करते हुए कहा की धनबाद की सीट के साथ झारखंड की सभी लोकसभा सीट पर हमलोग जीत दर्ज कर रहे है। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिन झारखंड दौरे पर थे जिससे सभी में ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ता जीत के लिए पूरी ऊर्जा के साथ लगे हैं।







