RANCHI : रांची के बीएसएनएल दफ्तर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की भयावहता इतनी थी कि कुछ ही घंटों में आग ने पुरा परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगलगी में लगभग लाखों रुपए की संपति नुकसान होने का अनुमान है।

राज्य में बेतहाशा गर्मी की वजह से आग लगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, रविवार को ताजा मामला रांची के बीएसएनएल कार्यालय का है। जहां आज अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आग पुरे बीएसएनएल कार्यालय कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा क्षेत्र और आसमान काले धुएं से भर गया, कार्यरत कर्मी कुछ समझ पाते आग भयावह रूप लेता जा रहा था, तब मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई, जानकारी मिलने के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग बीएसएनएल कार्यालय कैंपस में रखे स्पेयर पार्ट में लगी थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल परिसर में लगे एक केबल में आग लगने की वजह से आग की लपटे तेज हो गईं। वही आग बाद में धीरे धीरे बीएसएनएल परिसर में झाड़ियों मे फैल गई, जो बाद में भयावह रूप ले लिया। वहीं आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के साथ सदर थाना की पुलिस और बीआईटी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और बुझाने की कोशिश करने लगी। हालांकि फिलहाल आग कैसे लगी और कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।








