RANCHI : झारखंड में चुनाव से पूर्व ED ने एक बार फिर धमाक दी है। ED की टीम सोमवार की सुबह मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां दबिस दी, जहां उन्हें नोटो का पहाड़ मिला। ED की टीम भी इस नोटों का पहाड़ देख चकरा गई है। फिलहाल नोटों को गिनने के लिए बैंको से मशीन मंगाई जा रही है। उसके बाद ही पता चल सकेगा की रुपया कितना है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम और भी कई जगहों पर छापेमारी की है।

चुनाव से पूर्व ED ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया। इस बाद निशाने पर राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के ठिकानों पर छापेमारी की। जहां ED को रेड के दौरान भारी संख्या में रूपयों का पहाड़ मिला है। फिलहाल रूपयों की गिनती की जा रही है।। 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड में ED ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों को लेकर की जा रही है। इसकी जद में कई चहेते समेत राजनेता भी है, जिनके यहां भी ED की रेड चलने की सूचना है।

आप को बता दें कि यह छापेमारी झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकाने पर ED ने दबिस दी है। जहां ED को रूपयों का पहाड़ बरामद हुआ है। सूत्रों का मानना है कि छापेमारी में मिले नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम से भी होने की संभावना है। नोटों को गिनने के लिए मशीनों को मंगवाया गया है। जो अनुमान के मुताबिक करोड़ों में है।
जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर बतायी जा रही है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। इस छापेमारी के बाद पूरे रांची में इन लोगों में भय व्याप्त है जो इस मामले से जुड़े बताए जाता है। फिलहाल अभी जांच चल रही है।







