DHANBAD: धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के गोबिंदपुर पुलिस ने टुंडी रोड बरियो मोड़ के समीप चल रहे नकली पेय पदार्थ बनाने वाली मिनी फैक्ट्री पर उद्भेदन किया है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पेय पदार्थ बरामद किया है।

डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती ने गोबिंदपुर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर जिले में छापेमारी की जा रही है इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर, गोबिंदपुर पुलिस ने छापेमारी कर कई कंपनी के नकली पेय पदार्थ बनाने वाली मशीन, कई तरह के केमिकल, पेकिंग किया हुआ फ्रूटी, सहित, दूसरी कंपनी के भी पेय पदार्थ के साथ रेपर, बोतल, ढक्कन बरामद किया गया है। छापेमारी में फैक्ट्री का संचालन करने वाले टीटीचापुरी निवासी 58 वर्षीय श्याम पद मंडल एवं 31 वर्षीय मनोज कुमार मंडल जो पिता – पुत्र है दोनो को गिरफ्तार किया गाय है।

बताया गया की ये भाड़े के मकान में कई वर्षो से अवैध फेक्ट्री चला रहा था। गिरफ्तार पिता, पुत्र ने बताया की युटुब पर देख कर सिखा कर बनाने लगा, जब बिक्री होने लगी तो काफी मात्रा में निर्माण करने लगे। डीएसपी ने बताया की ये नकली पेय पदार्थों पीने से बच्चे सहित अन्य को काफी नुकसान हो सकता है।







