DHANBAD: एनडीए के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो मंगलवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क किया इस दौरान बोकारो के राधानगर, सिजीवा में कांग्रेस के बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह चास प्रखंड के उप प्रमुख मोहन चटर्जी दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान ढुल्लू महतो के जीत का संकल्प लिया। वही दूसरे कार्यक्रम में ढुल्लू महतो चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के सदस्यों से मुलाकात किया जिन्होंने अपना समर्थन देते हुए विजय भवः का आशीर्वाद दिया। इस दौरान ढुलू महतो वायसाइयो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे आपलोग अपना आशीर्वाद दे मुझे सांसद बनने के बाद व्यापारियों पर आंच नहीं आने दूंगा ये विश्वास दिलाता हूं। फिर जनआशीर्वाद कार्यक्रम के तहत बोकारो विधानसभा अंतर्गत बहादुरपुर और राधानगर में आयोजित काली पूजा में शामिल होकर माँ काली की पूजा अर्चना किए मौके पर ग्रामीणों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और अपना जनसमर्थन देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया

ढुल्लू महतो के भतीजे भी उतरे मैदान में

वही ढुल्लू के भतीजे प्रेमशंकर साव ने झरिया विधानसभा अंतर्गत बोर्रागढ़ में निर्वर्तमन वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिंह के साथ जनसम्पर्क कर मतदाताओं से ढुलू महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
झरिया विधानसभा क्षेत्र में रागिनी सिंह ने भाजपा के लिए मांगी वोट

जबकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के मोहरीबांध, तिलाईबनी, लोदना, अंबेडकर चौक, कपड़ा धौड़ा बाजार समेत लोदना के विभिन क्षेत्रों का सघन दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को और मजबूत कर देश के विकास रथ को आगे बढ़ाने में सहायक बनने की अपील की वही स्थानीय महिलाओं एवं अन्य लोगो के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं संबंधी पर्चे बांट कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा मत देकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वाहन किया। इस दौरान दर्जनों, भाजपा के कार्यकर्ता और सिंह समर्थक मौजूद थे।








