DHANBAD: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पोलयडीह गांव में निर्माणाधीन फैक्ट्री के बगल में गला रेता हुआ शव बरामद किया गया है जबकि एक युवक भी गला रेता हुआ घायल अवस्था में मिला जिसे धनबाद एसएनएमएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैला गई, ग्रामीण घटना स्थल पर पंहुचने लगे। वही सूचना पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस और डीएसपी वन शंकर कामति मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। बताया जाता है की दोनो गांव में अगल बगल के ही रहने वाले इंटर के छात्र, विशाल रजवार और छात्रा निशा कुमारी है। प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से वार किया गया लोहे का औजार भी मिला है।

वही डीएसपी शंकर कामती ने कहा की प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका है युवक ने पहले युवती का लगा रेता होगा फिर खुद का भी लगा रेता लिया होगा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच इलाज के लिए भेजा गाय है। उसकी स्थिति ठीक होने पर पूरे मामले से प्रदा उठ पाएगा। फिलहाल पुलिस का शक घायल युवक पर ही है।








