RANCHI – (रांची): रांची में ED की कार्यवाई तीसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ED की टीम ने आज फिर एक बार बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर पहुंची है। जहां संजीव लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित सरकारी चैम्बर की तलाशी ली जा रही है और दफ्तर के कागजात को खंगाला जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम वहां से भी नगदी मिलने की सूचना है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कार्यालय के अन्य कर्मियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बंद कमरे में संजीव लाल से ED की टीम पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजीव लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित दफ्तर के ड्रावर से नगद सहित अन्य सारे कागजात को भी ED की टीम ने जब्त किए हैं। ग्रामीण विकास विभाग का एक दफ्तर प्रोजेक्ट भवन में हैं, जहां मंत्री बैठते हैं. जबकि दूसरा दफ्तर एपीपी बिल्डिंग में है। जहां विभागीय सचिव और अन्य लोग काम करते हैं। ED द्वारा लगातार चल रही इस कार्रवाई से पुरे महकमें के साथ साथ राजनीतिक गलियारे में भी भूचाल सा मचा हुआ है।

6 मई को ही ED की टीम ने छापेमारी के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल के घर से करीब 10 लाख रु. और उनके नौकर के घर से लगभग 30 करोड़ रूपये बरामद हुए थे। इस कार्रवाई के दूसरे दिन भी ED ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। फिलहाल संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ED ने रिमांड पर ले रखा है और जांच आगे बढ़ा रही है।







