JAMUI : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के अंबा और सिमरिया गांव के पुलिया के नीचे से मंगलवार की देर शाम एक शव मिलने की खबर के बाद से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव महिला की थी और उसका सिर धड़ से गायब था, शव से दुर्गन्ध आ रही थी, जबकि महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस की दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कुछ लोग पुलिया के नीचे से गुजर रहे थे की एक शव को देखा, सामने जाकर देखा तो शव से दुर्गंध आ रहीं थी और शव के गर्दन से ऊपर का भाग नहीं था। उसके बाद तो मानों पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। उसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।मृत महिला पीले रंग का लेगिंग्स पहनी हुई थी, शव के बायें पैर में एक बिछिया है और शव एक साड़ी से ढंका हुआ था। शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतल, स्प्राइट और पानी की बोतल भी बरामद की है।

शव के गर्दन से ऊपर का भाग नहीं मिलने से मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में मृत महिला के फोटो को भेजा है। इधर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अंबा सिमरिया गांव के पुलिया के नीचे से सिर कटी अज्ञात महिला की शव बरामद की गई है। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही।








