DHANBAD : लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच धनबाद में असामाजिक तत्वों के द्वारा विनोद बिहारी चौक स्थित झारखंड के पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा को कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा काले कपड़े से ढक दिया गया एवं उन्हें चप्पल का माला पहना दिया गया जिसके बाद बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष डालूराम महतो ने सहित अन्य जुड़े लोगो ने घटना का जोरदार विरोध करते हुए इस कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाई करने की मांग किया है।
अंदेशा जताया जा रहा हैं की असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से इस तरह की घटना को रात के अंधेरे में अंजाम दिया है । ऐसे में आसपास के मॉल एवं संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जात ताकि, असमाजिक तत्व ऐसी घटना अंजाम ना दे।







