RAMGADH : रामगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। भदानीनगर थाना में एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया।

घटना को लेकर पीड़िता ने भदानी नगर पुलिस को दिए गए आवेदन में लिखा है कि बुधवार को पति और देवर काम करने बाहर चले गए थे। उस समय घर में वह अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए उसने अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसके बाद आरोपी ने यह बात किसी को नहीं कहने की बात कही। पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उसके ससुर ड्राइवर हैं, उस दिन वे काम पर नहीं गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए इस घिनौनी घटना को अंजाम दिए। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि शाम को जब उसका पति काम से वापस आए तो उसे रोता हुआ देखकर पूछा तो उसने सारी बात अपने पति को बता दी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ भदानीनगर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है और महिला का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।







