Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंहुचे दुमका, कहा कोई माई का लाल नहीं जो देश से आरक्षण हटा सके : राजनाथ सिंह 

khabar24 by khabar24
May 10, 2024
in Uncategorized, दुमका
0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंहुचे दुमका, कहा कोई माई का लाल नहीं जो देश से आरक्षण हटा सके : राजनाथ सिंह 
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DUMKA : दुमका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को झारखंड के दुमका में चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि कोई माई का लाल नहीं है, जो देश से आरक्षण हटा सके। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वे आरक्षण को लेकर अब झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने यह बातें दुमका सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं। 

दुमका में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल के दिनों में झारखंड में जिस प्रकार से ED के छापेमारी में बड़ी बड़ी खुलासा हो रहा है, करोड़ों रूपये पकड़े जा रहे है। उन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने यह रकम गरीब जनता का खून पीकर इकट्ठा किया है। आप इस चुनाव में इनकी लूट का बदला लीजिए और आप उन्हें अपने वोट के जरिए सजा दीजिए। कांग्रेस झामुमो पर उन्होंने आदिवासियों के स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

अपने अंदाज में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी एवं मनमोहन सिंह तक तमाम प्रधानमंत्री गरीबी हटाने का राग अलापते रहे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। मोदी जी का संकल्प और हमारी पार्टी का फैसला है कि हम एक भी व्यक्ति को देश में गरीब नहीं रहने देंगे।

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इतने बड़े देश में प्रत्येक व्यक्ति को कोविड के दो से तीन टीके मुफ्त लगे, जबकि अमेरिका जैसा समृद्ध देश भी ऐसा नहीं कर सका।

उन्होंने कहा कि दुनिया में धन-दौलत के मामले में हमारा देश दस साल पहले 11 वें स्थान पर था। मनमोहन सिंह दस साल पीएम रहे, लेकिन हमारा रैंक वहीं रहा। 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। कांग्रेस की सरकारों पर महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा का आरोप मढ़ते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार उनकी जयंती 15 नवंबर को मोदी जी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। कांग्रेस-झामुमो के लोग केवल झूठ बोलकर और आंखों में धूल झोंककर राजनीति करते हैं, जबकि हम राजनीति केवल सरकार नहीं, देश और समाज बनाने के लिए करते हैं।

उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को निराधार बताया कि केंद्र की सरकार ED और CBI का इस्तेमाल विरोधियों के खिलाफ कर रही है। हमारी सरकार ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचारी किसी भी पार्टी की हो, उसके कार्रवाई होनी चाहिए।

Previous Post

भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने कहा व्यक्ति से नाराजगी हो सकती हैं, पार्टी में कोई नाराजगी नही है।

Next Post

दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने किया नामांकन, बाबूलाल, लुईस मरांडी भी रही मौजूद

khabar24

khabar24

Next Post
दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने किया नामांकन, बाबूलाल, लुईस मरांडी भी रही मौजूद

दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने किया नामांकन, बाबूलाल, लुईस मरांडी भी रही मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English