DUMKA : दुमका लोकसभा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल की। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को दो सेट में अपना नामांकन पत्र दिया।नामांकन के समय सीता सोरेन के साथ बाबूलाल मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद सीता सोरेन के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा कि दुमका की जनता इस बार उन्हें जीत दिलाकर दिल्ली भेजेगी। दुमका की जनता उनके साथ है।

बता दें कि दुमका लोकसभा सीट से इस बार JMM की विधायक रही सीता सोरेन कुछ दिन पहले ही JMM से इस्तीफा देकर भाजपा की दामन थाम ली थी।उसके बाद भाजपा ने उन्हें दुमका से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा ने भी अपने वर्तमान सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां सीता सोरेन का मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन से हैं। जो एक कद्दावर नेता माने जाते है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात सामने आ रही है। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से विधायक हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार दुमका सीट जीतकर वो गुरुजी को भेंट स्वरूप देंगे।







