PALAMU : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा में चुनाव के एक दिन पूर्व रविवार की देर शाम कबाड़ी काटने के दौरान विस्फोट की घटना हुई। विस्फोट इतनी जबरदस्त थी की इसकी चपेट में आकर तीन बच्चें समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना ने तीन बच्चें के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिनका अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल भेज मदद में जुट गए।

घटना को लेकर बताया जाता है की मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा में छोटू नामक व्यक्ति कबाड़ी का कारोबार करता है। रविवार को शाम में कबाड़ी समेटकर अपनी दुकान में एक स्क्रैप को काट रहा था की इसी दौरान एक विस्फोट की घटना हुई। जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। जबकि तीन के घायल होने की जानकारी है।जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस विस्फोट में छोटू समेत उसके तीन बच्चों की भी मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि मौके पर तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर देख एंबुलेंस से इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनातू थाना मौके पर पहुंच जांच कर रही है। घटना के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ी में विस्फोट की घटना हुई है, जानकारी लेने के लिए पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को भी जांच का आदेश कर दिया गया है। जांच से पता चल पाएगा कि विस्फोट की वजह क्या है।








