DHANBAD: धनबाद लोकसभा का चुनाव जीतने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और उनके पति बेरमो विधायक अनूप सिंह अलग – अलग क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। अनूप सिंह रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झरिया के बस्ताकोला में एक सभा किए जिसमें कांग्रेस और INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

जिसमें अनूप सिंह ने कहा कि कर्यकर्ताओ में काफी उत्साह और यह उत्साह केवल एक प्रत्याशी को जीताने की ही नही बल्कि इस देश के संविधान को बचाने, कोल इंडिया को बचाने की है धनबाद कोयलांचल को बचाने को लेकर है. उन्होंने कहा कोल इंडिया में इम्प्लाइज की संख्या घट रही है। इसका इसका मुख्य कारण महिला वीआरएस के तहत सात सालों से वेकेंसी बंद है, मेडिकल अनफिट में नौकरी बंद है और यह सब भाजपा को वोट देकर उन्हें सत्ता सौंपने से हुई है। सभा का संचालन राहुल सिंह,रॉकी पासवान, शत्रुघ्न पासवान,कुंदन पासवान,उदय,पासवान ने किया।







