धनबाद : धनतेरस के मौके पर शुक्रवार की सुबह से ही बाजार गुलजार है। दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे सहित लोगों की भीड़ नजर आ रही है। सभी लोग अपने – अपने घरों को सजाने के लिए तरह – तरह के वस्तुओं एवं सजावटी समानों को खरीदारी में लगे है। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी जमकर खरीददारी की है । दुकानदारों ने भी अपने दुकानों को तरह-तरह के सजावटी समानों से सजा कर रखा है। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। अधिकतर महिलाएं पूजा सामग्री, दीपक, रूई और प्रसाद के लिए लड्डू खरीदती दिखाई दीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की भी जमकर खरीदारी की।
बता दें कि दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों और गहने के अलावा नई गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की जाती है बाजार गुलजार है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी है।







