धनबाद : वातावरण को प्रदूषण से बचाने को लेकर निगम ने मुहिम छेड़ दी है और इसको लेकर स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली की शुरआत हस्ताक्षर अभियान से की गई जिसमें नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे सभी ने हस्ताक्षर कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके तहत लोगों से ग्रीन पटाखे और प्रदूषण युक्त दिए जलाने की अपील की जाएगी।
मौके पर मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त रविदास शर्मा ने कहा की वातावरण को प्रदूषण से बचना जरूरी है इसको लेकर निगम द्वारा स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से ग्रीन पटाखा जलाने की अपील की जाएगी ताकि वातावरण स्वच्छ रहे और प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके, इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीए जलाने और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की







