DHANBAD : मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने मटकुरिया, धनसर स्थित नई दिल्ली बस्ती, बैंक मोड़, पुराना बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जहां लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान वे बडा गुरुद्वारा भी गए जहां मथा टेका और सिख समुदाय के लोगो से मिले। साथ ही धनबाद कोर्ट के बार परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मिले।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा की जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है देश के हित में कई कार्य किए गए, और अभी कई कार्य किए जाएंगे। इसलिए धनबाद लोकसभा में भाजपा को कमल छाप पर और गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी को केला छाप पर वोट देकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेश सिंह, अरुण राय,मानस प्रसून्न, नितिन भट्ट अमरजीत सिंह, जदयू के लोकसभा प्रभारी रामस्वरूप यादव समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।







