DHANBAD : मंगलवार को धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने जहां मटकुरिया गुरुद्वारा में मथा टेका और कई क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया वही अनुपमा सिंह के पति वा बेरमो विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह धनबाद के कोयला नगर स्थित टीवी टावर कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से मिले । सभा ही एक नुक्कड़ सभा भी किए जिसमे धनबाद के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कहा की बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास करेंगे। मौके पर लाल राय, शुभम यादव, साहस कुमार, कुणाल मंडल आदि मौजूद रहे।







