धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।मौके पर DDC, नगरआयुक्त,SDM, ADM,CS सभी BDO-CO मुखिया एवं पंचायत सचिव को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के बाद उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को ऑन स्पॉट देने एवं सर्वजन पेंशन योजना,स्वास्थ्य शिविर, पशुधन योजना, आयुष्मान कार्ड,KCC,बिजली,पानी, राजस्व,आधार,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,वन पट्टा,अबुआ आवास योजना समेत सभी योजनाओं के लाभ के लिए लाभुक कार्यक्रम में पहुंचे इसके लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने बताया कि सभी पंचायत में लगने वाले कैम्पो में जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में होगी।उपायुक्त ने मौजूद पदाधिकारियों एवं मुखिया को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों को प्रॉपर इंट्री करनी है।उसे पूरी तरह से निष्पादित करना है।पंचायत स्तर पर 7 दिनों में,ब्लॉक स्तर पर 15 दिनों और जिला स्तर पर 21 दिनों में सभी आवेदन का निस्तारण करना है। अगर कार्यालयों में फ़ाइल धूल फाकेगी तो सम्बंधित पर कार्रवाई होगी।
बता दें कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान किसी भी सरकारी कर्मी को 15 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक अवकाश नही मिलेगा।आपात स्थिति में जिला स्तर पर अवकाश मिल सकेगा। कैम्प में सभी सरकारी कर्मी को उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया गया है।जिले के पदाधिकारियों के जाते ही कैम्प समापन का आदेश नही जब तक अंतिम व्यक्ति का आवेदन नही ले लिया जाता तबतक कैम्प जारी रहना चाहिए। वहीं निरसा में विगत दिनों अबैध कोयला कारोबार पर सीआई एस एफ के द्वारा कार्यवाई के बाद निरसा थानेदार द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने पर उपायुक्त ने जिले के एस एस पी से बात कर संबंधित थानेदार के खिलाफ एक्सन लेने की भी बात कही।







