DHANBAD: धनबाद लोकसभा सीट के लिए 25 मई को वोट होना है जिसे लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रयाशी जीत को लेकर पूरी जोर शोर से मैदान में है वही थर्ड जेंडर से सुनैना किन्नर भी अपने किस्मत आजमा रही है। सुनैना किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नॉमिनेशन की है, जिसके बाद से ही प्रचार प्रसार में लगी है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बोकारो और धनबाद में लगातार जनसंपर्क कर रही है और जीत का दावा कर रही है। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मिली साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर भी लोगो से मिलकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान कहा की कोई मोदी के नाम पर तो कोई राहुल गांधी के नाम वोट मांग रहा है। कई बार भाजपा – कांग्रेस के सांसद रहे लेकिन धनबाद का विकास नहीं हुआ ।
इसलिए थर्ड जेंडर से हम खड़े हुए है ताकि जीतकर हम धनबाद का विकास कर सके। धनबाद में एयरपोर्ट, एम्स, दिल्ली सहित अन्य जगहों के लिए ट्रेन की मांग हो रही है लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई, जिसे हम लेकर आएंगे। सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चे पढ़ते है जहां ठीक से पढ़ाई नही होती है, सरकारी अस्पताल में सही इलाज नही होता है, गरीब सड़क किनारे ठेला – खोमचा लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है जिसे भी अतिक्रमण के नाम पर हटा कर बेरोजगार कर दिया जाता है। इन सब और यहां की सांसद कभी ना तो आवाज उठाते है ना ही अपने फंड से स्थाई समाधान करते है। बता दे की धनबाद लोकसभा सीट के लिए एनडीए प्रत्याशी के विधायक ढुल्लू महतो तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक अनूप सिंह की पत्नी में जोरदार टक्कर है।







