PATNA : पटना के दीघा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के नाले से गुरुवार से लापता एक 4 वर्षीय मासूम का शव मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों को बच्चे का शव नाले में मिलने की खबर लगी, लोग आक्रोशित हो स्कूल भवन में आग लगा जमकर बवाल शुरु कर दिया। आक्रोशित लोग बच्चे की हत्या का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगा रहे है। बच्चें का शव मिलने के बाद लोग इस कदर आक्रोशित है की उन्होंने सड़क पर भी आगजनी कर सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए है। वही घटना की जानकारी के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है की मासूम आयुष गुरुवार को पढ़ने के लिए स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंता करने लगे। जिसके बाद परिजन आयुष को खोजने लगे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तब घर वालों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस भी अपने स्तर से बच्चें की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। स्कूल प्रबंधन भी बच्चें को घर जाने की बात कहती रही। वहीं बच्चे के परिजन स्कूल की खाक छानते रहे। परिजन बच्चे की तलाश में एक कमरे में पहुंचे, जहां पास में ही नाला था। जैसे ही परिजन नाले (गटर) के अंदर झांका तो सभी के होश उड़ गए। बच्चे का शव उसी में था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शुक्रवार की सुबह जैसे ही इस घटना के जानकारी लोगों को हुई लोग आक्रोशित होकर स्कूल में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। उसके बाद लोग सड़क पर आगजनी कर छात्र की हत्या का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगा गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। स्थानीय लोग और परिजन सड़क पर आगजनी कर मासूम की हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। वहीं पुलिस मामले को लेकर लोगों को समझाने में जुटी हुई है। सड़क जाम से सड़क के दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। घंटों बाद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात कहने के बाद लोग शांत हुए। जिसके बाद पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।








