DHANBAD: धनबाद के धैया स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पंहुची भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह। जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता वोट देगी और धनबाद में पूरी बहुमत के साथ कमल खिलेगा। पूरे देश में भाजपा को 400 सीट भाजपा को मिलेगी और एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

ढुल्लू महतो को टिकट मिलने से कुछ नेता और कार्यकर्ता में नाराजगी के सवाल पर रागिनी सिंह ने कहा नाराजगी किसी व्यक्ति से हो सकती है लेकिन पार्टी से कोई नाराजगी नही है। प्रधानमंत्री झारखंड और धनबाद को भी कई।सौगात दिए सिंदरी हर्ल कारखाना का उद्घाटन के साथ-साथ धनबाद वासियों को रेल व अन्य योजना का उद्घटन और शिलान्यास किए। जो कोयलांचल वासियों के भविष्य के लिए काफी लाभकारी होगी। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे वे पूरा हुआ, राम मंदिर बना, कश्मीर से धारा 370 हटा, तीन तलाक पर कानून बना।







