DHANBAD : गया के कांग्रेस विधायक सह पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह शनिवार को बैंक मोड़ स्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के चुनावी कार्यालय पहुंचे। जिसमे प्रेस वार्ता में कहा की धनबाद संसदीय क्षेत्र में मुकाबला साफ छवि और एक दागी छवि के बीच है। एक ओर जहां महागठबंधन में बेदाग धनबाद की बेटी-बहु अनुपमा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर एनडीए ने कोयलांचल में आतंक का प्रयाय ढुल्लू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसपर आईपीसी के दर्जनों केस चल रहे है।

कहा मैं खुद छह बार विधायक रह चुका हूं, कई बार मंत्री रहा, लेकिन आज तक मेरे खिलाफ आईपीसी की कोई धारा नहीं लगा। भाजपा ने एक दागी प्रत्याशी को चुनाव में उतारकर इतिहास को कंलकित करने का काम किया है। अनुपमा का इतिहास, कोयलांचल में दो पिढ़ी से जुड़ा है। उनके ससुर राजेंद्र सिंह का जन्म गया जिले के गुरारू प्रखंड के वर्मा गांव में हुआ था। वे एक किसान के बेटे थे, उन्होंने सुरूआती जीवन में चुड़ी बेचने का काम किया। बाद में इंटक से जुड़े, विधायक व मंत्री रहे। मजदूर हित और समाजहित में काम किया। लेकिन उनके एक खिलाफ एक भी आईपीसी की धारा नहीं लगी।
लेकिन भाजपा के प्रत्याशी ने मजदूर नेता के नाम पर मजदूरों का ही शोषण करने का काम किया। उनकी राजनीत में आने की पूर्व संपत्ति और आज की संपति का आकलन कर लिया जाये तो राजेंद्र बाबू उनसे काफी पिछे नजर आयेंगे। जबकि अनुपमा सिंह बेदाग प्रत्याशी है, उनके तथा उनके परिवार पर कोई मुकदमा नहीं है। चुनाव जितने के बाद कोयलांचल में आंदोलन के माध्यम से हमलोग माफियाओं को सफाया करने का काम करेंगे।







