ढुल्लू महतो का भतीजा खुशवंत कुमार भी चुनाव प्रचार में बहा रहा पशीना
ढुल्लू महतो का भतीजा खुशवंत कुमार भी क्षेत्र में बहा रहे पशीना DHANBAD : भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो रविवार को विपक्षी नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा की विरोधी अपराधिक मामले दर्ज होने की बात कर रहे है जबकि राहुल गांधी पर 16 मुकदमे दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी के पति के छवि से भी सभी वाकिव है। मेरे ऊपर सारे झूठे मुकदमे दर्ज है, केश है भी तो मर्डर या कोई बड़ा मामला दर्ज नही है।

ढुल्लू महतो बरटांड मंडल सदर मंडल, और गोबिंदपुर के क्षेत्र जनसंपर्क किए इस दौरान बिनोद बिहारी चौक पंहुचकर, बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा की धनबाद लोकसभा भारी बहुमत से जीत रहे है साथ ही पूरे देश में भाजपा 400 से अधिक सीटें ला रही है। हम जीते तो धनबाद से क्राइम और अपराध खत्म करेंगे, धनबाद में विकास देखने को मिलेगा।

चुनाव प्रचार में उनके परिवार के लोग और पार्टी नेता ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में ढुल्लू महतो का भतीजा खुशवंत कुमार भी चुनाव प्रचार में पशीना बहा रहे है। रविवार को झरिया विधानसभा के ऐना, परसाटांड बस्ती में जनसंपर्क किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। साथ ही कमल छाप पर वोट देकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की अपील किया। इस दौरान विपक्ष के नेताओ पर कहा की ढुल्लू महतो पर गलत आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ढुल्लू महतो भारी बहुमत से जीतेंगे और विकास का कार्य करेंगे।








