DHANBAD : भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में सोमवार को पुर्व मंत्री भानुप्रताप साही धनबाद पहुचे। इस दौरान धैया स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में मिडिया से संबोधन में ढुल्लू महतो के विरोधियों पर जम कर हमला किया, साथ ही केन्द्र सरकार के द्वारा धनबाद मे किए गये विकाश कार्यों पर भी ध्यान आकर्षित करवाते हुए कहा की 2014और 2024 में धनबाद में काफी बदलाव हुए हैं ।कांग्रेस के समय में जो सिंदरी खाद कारखाना में ताला लटका था आज मोदी जी की देन है की सिंदरी खाद कारखाना आज क्ई राज्यों में खाद आपुर्ति कर रहा है । अगले 5 वर्षिय काल में धनबाद में एयरपोर्ट से लेकर बुलेट ट्रेन तक का लाभ धनबाद की जनता को मिलेंगे ।वहीं बेरमो विधायक के रोजाना एक करोड़ कमाई पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा की अनुप भी काली कमाई से अछुते नहीं है । भाजपा राष्ट्र हित में काम करती है । जबकि जाती, समाज, धर्म के नाम पर कांग्रेस – झामूमो राजनिती करती है ।







