DHANBAD : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर लोकसभा चुनाव के बीच सोमवार को धनबाद पहुंचे। गोड्डा जाने के क्रम में कांग्रेस चुनावी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन सबसे बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है । पहले चरण में जिस प्रकार से संगठन ने काम किया है आज दूसरे चरण के हुए मतदान में भी तीन सीट पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा में हमारी मजबूत स्थिति है। ऐसे में इस सीट पर हमारी जीत निश्चित है। मीर ने कहा की जनता जानती है की कैसे झारखंड में स्थापित सरकार को गिराने की कोशिश की गई। कैसे एक सीएम को रिजाइन करना पड़ा। एक सवाल के जवाब में मीर ने कहा की इस बार जनता का रुझान एक तरफा है। जागरूक जनता की दबाव में इस बार ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।







