DHANBAD : झारखंड के 4 लोकसभा सीट रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह, के लिए 25 मई को मतदान होना है, जिसे लेकर चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में है, सभी पार्टियां जीत के लिए जोर लगा रही है। इसी कड़ी में 22 मई बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान झरिया पंहुचे। जहां भाजपा और धनबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। डिगवाडीह नेहरू स्टेडियम स्थित सभा स्थल में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा की मोदी जी की सरकार में सबका विकास हुआ है, महिला को सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश में हमने लाडली योजना के तहत बेटियो के खाते में पैसे दिए, वहां हमे लोग मामा कहकर पुकारते है।

कहा एनडीए 400 पार सीट लाएगी और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगें, मोदी की गारेंटी है सबका साथ सबका विकास, आज देश का विकास हो रहा है। भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। वही इंडी गठबंधन में उनके नेता का ही पता नही है, सभी अपने को प्रधानमंत्री मान रहे है। साथ ही कहा जिसे अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य झारखंड बनाया उस झारखंड को जेएमएम, कांग्रेस, राजद लूटने में लगी है। भ्रष्टाचार चरम है। सरकारी पैसे लूटे का रहे है, सेना की जमीन लूटी जा रही है, बालू, कोयला लूटे जा रहे है। एक राज्य सभा सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ मिल रहे है, मंत्री के नौकर के घर से करोड़ो मिल रहे है। लेकिन मोदी का नारा है ना खायेंगे ना खाने देगें, इसलिए इंडी गठबंधन वाले परेशान है। कहा मोदी के हांथो में देश सुरक्षित है, संविधान सुरक्षित है और आरक्षण भी सुरक्षित है।

मौके पर बोकारो विधायक विरांची नारायण, कोडरमा विधायक नीरा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, योगेंद्र यादव भाजपा के महानगर जिला अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष, जेडीयू जिला अध्यक्ष, लोजपा जिला अध्यक्ष एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।








