DHANBAD : गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के कतरास में बुधवार की शाम को आजसू प्रत्याशी के पक्ष में एनडीए की ओर से रोड शो किया गया जिसमे मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित थी जिसने करता बाजार में रोड शो किया।

रोड शो में आजसू, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए जिसने सुदेश महतो, सी पी चौधरी और रागिनी।सिंह का स्वागत किया साथ ही एनडीए प्रत्याशी सी पी चौधरी को वोट देने की अपील की गई। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा की गिरिडीह लोकसभा से सी पी चौधरी भारी बहुमत से जीत रहे है। वही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा की गिरिडीह लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी सी पी चौधरी, और धनबाद लोकसभा से ढुल्लू महतो जीत रहे है।







