GODDA : झारखंड के गोड्डा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव चुनाव मैदान में है। बुधवार को कांग्रेस की प्रियंका गांधी गोड्डा पहुंची। जहां उन्होंने इंडिया के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से लोगों को प्रदीप यादव के पक्ष में वोट डालने की अपील की साथ ही साथ कल्पना सोरेन को गले लगाते हुए उसे शेरनी की उपाधि दी। इस दौरान मंच पर इंडिया गठबंधन के तमाम नेता मौजूद थे। मंच से उन्होंने पीएम मोदी और अडाणी में सांठ- गांठ के साथ साथ कहा की पूंजीपतियों को आपकी जमीन दे दी है। सरकार न आदिवासियों को समझती है और न ही आदिवासियों के लिए सही नीति बनाती हैं।

प्रियंका इतने पर भी नहीं रुकी अडाणी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और उनके खरबपति दोस्तों की नजर यहां की जमीन पर है। गोड्डा के अडाणी पावर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने दोस्त अडाणी को यहां की जमीन दे दी है। जमीन आपकी और नौकरी दूसरे कर रहें है। आपकी जमीनों पर कारखाने बनाए गए लेकिन कारखानों में न स्थानीय लोगों को नौकरी मिलती है न ही बिजली। मोदी सरकार सारी नीतियां सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रख कर बनाती है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी ने देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, कारखाने, खदानें सभी अपने दोस्त अडाणी को सौंप दी है।
उन्होंने कहा की अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो लोगों को रोजगार, पेंशन सहित मनरेगा मजदूरी 400 रुपया करेंगे। यह सरकार रोजगार व महंगाई के सवाल पर फेल है। अभी भी पूरे देश के 50 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली है, केंद्र सरकार कई नीति लाकर लोगों को बेरोजगार कर दिया है।अब जैसे अग्निवीर जैसे सेना भर्ती स्कीम लाकर युवाओ को बेरोजगार बना दी है।
प्रियंका ने भाजपा पर पुराने पेंशन नीतियों को भी खत्म करने का आरोप लगाया। इसके अलावा भाजपा ने झारखंड के जल, जंगल व जमीन को बेचने का काम किया है। इस बार अगर हमारी सरकार बनती हैं तो गांव मजबूत बनेगा और मनरेगा को गांव-गांव में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। मनेरगा मजदूरों की मजदूरी 400 रुपया होगी, साथ ही महंगाई से निपटने के लिये गरीब परिवार की महिलाओं के खातें में 8500 रूपया डाले जाएगें।
वहीं भाजपा के चार सौ सीट वाली बात पर कही की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में देश के लाेकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने मोदी सरकार के ऊपर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने का काम किया। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें किए गए हैं। लेकिन वे लोग जल्दी ही बाहर निकलेंगे।कोर्ट उन्हें जल्द रिहा करेगा। भाजपा इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचारियों से चंदा वसूल किया और अब 400 सीट लाकर देश के संविधान को बदलने की तैयारी कर रही है, लेकिन उनका मंसूबा हमलोग सफल नहीं होने देंगे।







