DHANBAD : धनबाद उणयुक्त के निर्देश पर बुधवार की देर रात माइनिंग विभाग ने अवैध खनन, परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जिसमे राजगंज थाना अंतर्गत धावाचिता चेक पोस्ट ओवर ब्रिज के समीप से तीन कोयला लदे ट्रक संख्या JHIOBL-2574, UP67AT-1810 JHIOCH-6821 को पकड़ा गया। तीनो वाहनों में लगभग 30 – 30 टन कुल 90 टन कच्चा कोयला लोड था, इनके पास कोयला खनिज से संबंधित किसी प्रकार का कोई वैध कागजात, परिवहन (FORM) आदि वाहन में संलग्न नहीं था।

इस दौरान पुछताछ में पता चला कि उक्त तीनो वाहन पर लदा कोयला कतरास क्षेत्र से अवैध रूप से लाया जा रहा था। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तीनो वाहनों को जब्त कर राजगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया साथ ही वाहन मालिक, वाहन चालक तथा इस कृत में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी का नेतृत्व खान निरीक्षक धनबाद बिनोद बिहारी प्रमाणिक की अगुवाई में की गई। उन्होंने कहा की अवैध खनन, परिवहन के विरुद्ध कारवाई आगे भी जारी रहेगी।







