DHANBAD : बाघमारा में BCCL के एरिया – 3 के न्यू आकाश किनारी कोलियरी समीप कैलूडीह भुइया बस्ती में बुधवार की देर रात अचानक भू- धसान हुई जिसमे एक घर के आधा हिस्सा जमींदोज हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बताया गया की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर मे रखे करीब 80 हजार के सामान जमींदोज हो गया।

स्थानीय लोगो का कहना है की कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग और कोलियरी विस्तारीकरण को लेकर यहां लगातार भू-धंसान की घटना हो रही लेकिन बीसीसीएल ना तो हैवी ब्लास्टिंग रोक रही है, ना तो लोगो को पुनर्वास के रही है। वही कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने कहा की इस क्षेत्र को भू धंसान घोषित किया गया है लोगो को पुनर्वास के लिए नोटिस भी दिया गया है लोग दूसरी जगह विस्थापित करे विस्थापन की सुविधा दी जाएगी। लेकिन भूधंसान से लोगो में भय का माहोल माना हुआ है।







