DHANBAD : धनबाद लोकसभा सीट के लिए आगामी 25 मई को मतदान होना है। जिसे लेकर आज गुरुवार शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इससे पहले धनबाद लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने जुलुश के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। बता दे की धनबाद लोकसभा सीट से 25 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसने एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह में कांटे की टक्कर है।

एक ओर ढुल्लू महतो सैकड़ो समर्थको के साथ जुलुश जुलुश के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। तो झरिया में भाजपा नेत्री की अगुवाई में भी ढुल्लू महतो के समर्थक में विशाल निकाला गया। वही INDIA गठबंधन की प्रत्याशी झरिया के जेलगोरा में एक सभा को सम्बोधित करने के बाद सैकड़ो समर्थको के साथ जुलुश में सामिल हुई जो शक्ति प्रदर्शन कर धनबाद तक पंहुची। दोनो प्रत्याशियों ने लोगो से वोट देने की अपील किए।







