Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

आज संध्या 5:00 बजे से धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, 25 मई को मतदान

khabar24 by khabar24
May 23, 2024
in धनबाद
0
आज संध्या 5:00 बजे से धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, 25 मई को मतदान
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : धनबाद में लोकसभा चुनाव का प्रचार आज संध्या 5:00 बजे से समाप्त हो गया है। धनबाद संसदीय क्षेत्र में 25 मई को सुबह 7:00 बजे से 2539 बूथ पर मतदान शुरू होगा। सभी स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) को अगले 24 से 48 घंटे तक अधिक सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया है। सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 95 माइक्रो ऑब्जर्वर, 283 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 10463 मतदान कर्मी चुनाव के दौरान मौजूद रहेंगे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व 19 जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपरोक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने आज संध्या समाहरणालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को दी।

उन्होंने कहा कि 25 मई को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 22 लाख 85 हजार 237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धनबाद लोकसभा में 1196501 पुरुष, 1088656 महिला वह 80 थर्ड जेंडर मतदाता है। वहीं 1270 भवन में 2539 मतदान केंद्र अवस्थित है। शहरी क्षेत्र में 1177 व ग्रामीण क्षेत्र में 1362 मतदान केंद्र है। मतदान में पोल व रिजर्व लेकर 5572 बैलेट यूनिट व 2815 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध रहेंगे।

मतदाताओं की संख्या पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि बोकारो में 569543, चंदनकियारी में 277176, सिंदरी में 355201, निरसा में 330889, धनबाद में 455858 तथा झरिया विधानसभा में 296570 वोटर्स है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कलेक्ट्रेट में विधानसभा वार कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र से वेब कास्टिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम में टेली कॉलर भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने 24 एवं 25 मई के लिए मेडिकल प्लान भी तैयार किया है। जिसके तहत सभी सीएचसी, पीएससी में डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस तथा सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। मतदान केन्द्र को स्वास्थ्य केन्द्र के साथ टैग किया है। 

इसके अलावा निरसा, धनबाद व टुंडी के लिए 12 – 12, झरिया के लिए 11 तथा सिंदरी व बाघमारा विधानसभा के लिए 9 – 9 सहित कुल 65 इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

25 मई को होने वाले चुनाव के लिए 24 मई को सुबह 6:00 बजे से कृषि बाजार समिति से सिंदरी, टुंडी व बाघमारा,  धनबाद पॉलिटेक्निक से धनबाद व झरिया तथा निरसा पॉलिटेक्निक से निरसा विधानसभा के लिए ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर मतदान कर्मी रवाना होंगे। मतदान कर्मियों को डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक तथा मतदान केंद्र से रिसीविंग सेंटर तक सुगमतापूर्वक लाने के लिए 499 बस सहित 3500 से अधिक वाहन जिला प्रशासन के पास उपलब्ध है। रिसीविंग सेंटर से सभी गाड़ियों को त्वरित रिलीज कर दिया जाएगा।

मतदान के दौरान ईवीएम में आने वाली की किसी भी तकनीकी खराबी से निपटने के लिए ईसीआइएल के 30 इंजीनियरों व मास्टर ट्रेनरों की टीम प्रखंडों में मौजूद रहेगी।पत्रकार वार्ता में उपायुक्त ने समस्त जिले वासियों से 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अपने हिस्सेदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Previous Post

बाघमारा कैलूडीह बस्ती में भू-धंसान, एक घर का आधा हिस्सा जमींदोज, लोगो में भय का माहोल

Next Post

धनबाद लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने जुलुश के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English