BHAGALPUR : भागलपुर के एक स्कूल में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद स्कूल परिसर में कोहराम मच गया। इस सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित दो लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है। संयोग है कि इस घटना में किसी बच्चें को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लोगों ने बताया कि यह घटना भागलपुर के नवगछिया रंगरा प्रखंड के मदरौनी गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई। जहां दोपहर के समय बच्चों के लिए मिड-डे-मील का खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना को लेकर बताया जाता है यहां के सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना बनाया जा रहा था, रसोइया दुबारा सब्जी गर्म करने के लिए जैसे ही सिलेंडर खोल आग लगाई गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही स्कूल में कोहराम मच गया। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और रसोइया आग बुझाने लगे की एकाएक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। ब्लास्ट इतना भयावह था कि स्कूल के दीवार में भी दरार आ गई है।

इस घटना के बाद हादसे में घायल तीनों को तत्काल नवगछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां प्रधानाध्यापक की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और विद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद से प्राथमिक विद्यालय के अन्य स्टाफ और बच्चों में घटना के बाद से भय का माहौल है। घटना में किसी छात्र के हताहत होने की सूचना नहीं है।







