Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

जामताड़ा में निर्माणाधीन मनरेगा सिंचाई कुंआ का मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

khabar24 by khabar24
May 28, 2024
in झारखंड
0
जामताड़ा में निर्माणाधीन मनरेगा सिंचाई कुंआ का मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

JAMTARA : जिले के कुंडहित प्रखंड में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कुंडहित प्रखंड के निजमन धारा गांव में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कुंआ का निर्माण किया जा रहा था। हादसे में एक मनरेगा मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई है । जबकि तीन मजदूर घायल है। मृतक की पहचान कालीपाथर गांव के साधन माल के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि निर्माणधीन कुंआ की मिट्टी धंसने के कारण ये हादसा हुआ है। मृतक के परिजन ने बताया कि कुआं के अंदर में चार मजदूर मिट्टी का खुदाई कर रहा था। उसी दौरान मिट्टी धंस गया। जिससे एक मजदूर पूरी तरह से मिट्टी में दब गया, जबकि तीन मजदूर कुआं के साइड में रहने के कारण उनका शरीर का आधा हिस्सा ही दबा। जिसमें से एक मजदूर बेहोश हो गया था। जबकि दो मजदूर किसी तरह बाहर निकल गया। घायल मजदूर को पश्चिम बंगाल के शिउड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

आप को बताते चले कि निजमन धारा गांव में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कुंआ का निर्माण किया जा रहा था। कुंआ में बारिश का पानी जमा था, जिसके कारण कुआं का मिट्टी गीला हो गया था। पानी को निकालने के लिए सुबह से ही मजदूर लगे हुए थे। उसी दौरान कुंआ का मिट्टी धंस गया। जिससे 50 वर्षीय सदन माल मिट्टी में दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर घायल हो गए है।जिसमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। कुआं के नीचे चार मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जूट गई।

स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जेसीबी मंगवा कर मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी को हटाया गया। तब जाकर दो मजदूरों को खटिया में बांधकर बाहर निकाला गया। तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। जबकि एक बेहोशी की हालत में था। जिसे आनन – फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गया। उस मजदूर का भी कमर, हाथ पैर टूट गया है। वही दो अन्य मजदूर को हल्की छोटे आई है जो अपने से निकल गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडहित बीडीओ जमाले राजा, सीओ अमित किस्कू, बागडेहरी थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बागडेहरी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना से पूर्व लोहरदगा में भी 23 मई को सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली गांव में मनरेगा के तहत बन रही कुआं की मिट्टी धंसने से चार मजदूर की मौत हो गई थी।

Previous Post

दुमका में मोदी ने भरी हुंकार, 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कसी जाएगी लगाम

Next Post

धनबाद नगर निगम के द्वारा तालाब सौंद्रीयकरण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप, कार्य को करवाया बंद, जांच का आदेश

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English