DHANBAD : कोयला मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार अपने तीन दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंची। धनबाद पहुंचने पर पहले दिन मंगलवार को बीसीसीएल मुख्यालय गई। वही बुधवार को बेलगढ़िया टाउनशिप का निरीक्षण की जिसके बाद बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के एना परियोजना और आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग में आग के बीच कोयला उत्खनन को देखी।

इस दौरान बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी संजय सिंह, सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला, एरिया 6 के जीएम प्रणव दास मौजूद रहे। श्रीमती बरार ने झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए पुनर्वास कार्याें की जानकारी ली, भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र से बेलगड़िया में पुनर्वासित किये जा रह लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व उनके विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

वही एडिशनल सेक्रेटरी श्रीमती बरार ने कहा कि बेलगड़िया में बसाए जा रहे परिवार के सदस्यों के लिए वहां जॉब ऑरियेंटड ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था किया जाएगा, इन लोगों को पहले रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताई की परियोजना में काम कर रहे मजदूर व बीसीसीएल की टीम काफी रिक्स के साथ काम कर रही है। साथ ही कहा की बेलगडीया में रह रहे विस्थापितो को और ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके और कोयला उत्पादन में तेजी लाने को लेकर बीसीसीएल कोयला भवन में समीक्षा बैठक किया जायेगा।








