PATNA : दिन में आसमान उगल रही ताप के बाद शाम को पटना में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। पटना के गांधी मैदान थाना के फ्रेजर रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। घटना के तत्काल बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कवायत में जुट गई है। अपार्टमेंट में आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुटी हुई है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आग सूर्या अपार्टमेंट के 9 वीं मंजिल में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने में जुटी हुई है। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आस पास के इलाकों में आगलगी की घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी, अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं आगलगी को लेकर लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी है। लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबकि अग्निशमन विभाग के अधिकारी की माने तो उनका कहना है कि बचाव कार्य चल रहा है। अगलगी की सूचना मिलने पर 15 से अधिक दमकल की गाड़िया काबू पाने के लिए मौजूद है। अपार्टमेंट के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग बुझाने के लिए हाईड्रोलिक की गाड़ी भी बुलाई गई है।
बता दें कि अभी हाल के दिनों में में ही पाल होटल और अमृत होटल में भी भयानक आग लगी थी। कई लोग की मौत भी हो गई थी। जिस अपार्टमेंट में आग लगी है, शहर के रिहायशी इलाके में आता है। ऐसे में आग लगने की घटना से वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं।







