Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर अपराधी, वारदात को अंजाम देते रंगे हाथ दबोचे गया, मौके से 9 मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद

khabar24 by khabar24
May 31, 2024
in धनबाद
0
पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर अपराधी, वारदात को अंजाम देते रंगे हाथ दबोचे गया, मौके से 9 मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद
0
SHARES
66
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता गुरुवार की रात उस वक़्त हाथ लगी जब पूर्वी टुंडी की पुलिस टीम ने साइबर अपराध से जुड़े दो शातिर अपराधियों को तकनीक की मदद से रंगे हाथ धर दबोचा l

वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय 2) संदीप गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी मदन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्वी टुंडी के लटानी ग्राम के दास टोला में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथ उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वे ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे l

दरअसल वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि लटानी ग्राम के दास टोला निवासी प्रेम प्रकाश दास साइबर अपराध की वारदात को अंजाम दे रहा है l सूचना के बाद पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित करते हुए गुरुवार की देर शाम लटानी स्थित प्रेम प्रकाश दास के घर पर छापेमारी की गई l

छापेमारी के दौरान मौके से आरोपी प्रेम प्रकाश दास व उसके रिश्तेदार (साला) गोविंदपुर अपर बाजार निवासी संजय रविदास उर्फ़ बंटी को पुलिस की टीम ने उस वक़्त रंगे हाथ गिरफ्तार किया जब यह दोनों आरोपी ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था l

वही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तलाशी हेतु स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की परन्तु कोई भी स्वतंत्र गवाह बनने को तैयार नहीं हुआ जिसके उपरांत पुoअoनिo राधे बाड़ा एवं पुoअoनिo पगान मुर्मू को स्वतंत्र गवाह बनाकर जब कमरे की तलाशी ली गई तो मौके से कुल 9 मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत एक बैकअप चार्जर को बरामद किया गया l

तलाशी के दौरान ही पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए जिसमे सैकड़ो बैंक खाते, मोबाइल नंबर से जुडी जानकारी दर्ज है l दोनों आरोपी इन्हीं बैंक खातों से जुडी जानकारी के आधार पर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे l

गिरफ़्तारी के बाद पुलिस द्वारा जांच में जानकारी हासिल हुई कि दोनों गिरफ्तार अपराधकर्मी पिछले कुछ समय से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे l दोनों अपराधियों ने साइबर ठगी की कई वारदतों को अंजाम देते हुए अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है l

फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों समेत कुल तीन व्यक्तियों के खिलाफ पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी द्वारा धारा 413/419/420/467/468/471/120बी भाoदoवि एवं 66B, 66C, 66D, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है l

Previous Post

तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Next Post

BCCL के CISF, DIG विनय काजला का हुआ तबादला, आनंद सक्सेना ने किया पदभार ग्रहण

khabar24

khabar24

Next Post
BCCL के CISF, DIG विनय काजला का हुआ तबादला, आनंद सक्सेना ने किया पदभार ग्रहण

BCCL के CISF, DIG विनय काजला का हुआ तबादला, आनंद सक्सेना ने किया पदभार ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English