Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

khabar24 by khabar24
May 31, 2024
in धनबाद
0
तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : शुक्रवार दिनांक 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई। वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के समस्त पुलिस थानो व ओपी परिसर में भी तंबाकू निषेध दिवस की शपथ ली गई।

जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपील चौधरी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों से संकल्प लेकर कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने व अपने स्वजन व परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कार्य भूमि को तंबाकू मुक्त रखने और सहयोगियों को भी इसके लिये प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू के सेवन की वजह से दृष्टि को संचालित करने वाले हिस्से प्रभावित होते हैं जिससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डाइबिटिक रेटीनोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण पाए जाते हैं।

इसके अतिरिक्त तंबाकू के सेवन से तपेदिक ग्रस्त तथा गठिया होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है। इतना ही नहीं, जो लोग इसका सेवन नहीं करते हैं, वह भी तंबाकू के धुएं से प्रभावित होते हैं, व्यस्कों में कैंसर तथा हृदय रोग तथा बच्चों में श्वांस, कान तथा फेफड़ें भी ठीक प्रकार से कार्य नहीं करते है। इन्हीं बीमारियों से बचाव हेतु तम्बाकू का उपयोग न करने की आज शपथ दिलाई गई l

जिला पुलिस मुख्यालय में शपथ के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपील चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) संदीप कुमार गुप्ता समेत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कार्यरत पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे।

Previous Post

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम की 14 दिन की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर अपराधी, वारदात को अंजाम देते रंगे हाथ दबोचे गया, मौके से 9 मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English