जमकर किया फायरिंग और पत्थरबाजी, एसपी, डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस पंहुची
DHANBAD : धनबाद के बाघमारा मधुबन थाना पर हांथियार बंद लोगो ने हमला कर दिया जिससे कई पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना को लेकर बताया जाता है की क्षेत्र में बिजली को लेकर कल शाम दो गुटों में झड़प हुई थी। जिसकी शिकायत लेकर शनिवार को एक गुट के लोग मधुबन थाना पंहुचे थे। तभी दूसरे गुट के लोग सैकड़ो की संख्या में थाना पंहुचे और शिकायत लेकर आए लोगो पर और मौजूद पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग करने लगे। जिसमे कई पुलिस कर्मी सहित शिकायतकर्ता घायल हो गए। कई वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे लोगो में अफरा तफरी मच गई लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते दिखे। माहौल हिंसक होता देख मधुबन थाना प्रभारी ने अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बाघमारा अनुमंडल के करीब आधा दर्जन थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे तब हमलावर वहां से फरार हुआ। इधर डीएसपी और ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी भी हुई है।

मामले को लेकर गुड्डू घोस ने बताया की हमलोगो के क्षेत्र का दो दिन से बिजली कटा हुआ था जब बिजली मिस्त्री बिजली बनाने आया तो स्थानीय दबंग गुड्डू शेख ने कहा की पहले मेरा एन बिजली आएगा तब और किसी का आयेगा, मिस्त्री द्वारा ये बात बताने पर जब कुछ लोग पूछने गए तब उन्पर गुड्डू शेख और उनके लोगो ने मारपीट कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर हमलोग थाना आए हुए थे तभी गुड्डू शेख 200 से 300 लोगो के साथ हरवे हंथियार के साथ पंहुचा और थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस बल के सामने हमला कर दिया उसने पुलिस अधिकारियों को भी नही छोड़ा। 7 से 8 राउंड फायरिंग किया पत्थर से हमला और मारपीट भी किया जिससे पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल हुए है।


वही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की थाना में हमला किया गया है, फायरिंग और पत्थरबाजी किया गया है। जिसमे पुलिसकर्मी और शिकायत लेकर आए लोग घायल हुए है। पुलिस के वहन सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें पुलिस की ओर से भी मामला दर्ज किया जाएगा। और जो भी दोषी है उनपर तावरीत कार्यवाई की जायेगी।









