DHANBAD : कोयलांचल धनबाद में रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है ।ताजा घटना क्रम में एक बार फिर से अनियंत्रित स्कार्पियो ने मेंमको मोड़ के निकट बाइक सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। घायल युवती के भाई ने बताया कि धनबाद की ओर से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले बाईक में और फिर सामने खड़ी एक क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मारते हुए लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गयी। वाहन रुकते हीं स्कॉर्पियो में सवार दो युवक भाग खड़े हुए जबकि ड्राइवर भीड़ की हत्थे चढ़ गया। जिसकी पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक शराब के नशे में धूत था। बता दे के कुछ सप्ताह पूर्व ही एक बड़ी वारदात धनबाद के एट लेन में हुई थी जहां दो सगी बहनों को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंद दिया था। जिसके बाद धनबाद के लोगो में काफी आक्रोश भी दिखा था। उस समय नाबालिक के द्वारा स्कॉरपीयो चलाया जा था, जबकि आज शराब के नशे में स्कॉरपीयो चला रहा था।








