DHANBAD : रविवार को सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम में शिव कुमार पंडित और उनकी धर्मपत्नी नीलम पंडित ने अपना 29 वां वैवाहिक वर्षगांठ पर आश्रम में आश्रय ले रहे वृदजनों के बीच केक काटकर, उनके लिए स्वादिष्ट भोजन बनवाकर दंपति ने अपने हाथों से परोस कर उनके चेहरों पर खुशियां लाए और बुजुर्गों का खूब सारा आशीर्वाद प्राप्त किया।आश्रम में दंपति का वर्षगांठ बहुत ही सुखद माहौल में उत्साहपूर्वक व बुजुर्गों का आदर सम्मान के साथ संपन्न हुआ। आश्रम में वर्षगांठ मानने का उद्देश्य पूछे जाने पर शिवकुमार पंडित ने कहा तामझाम, आडंबर से हटकर इन जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा ही हम दोनों पति-पत्नी को उचित लगा। मैं धनबाद वासियों से आग्रह करूंगा कि माता-पिता तुल्य इन बुजुर्गों की सेवा कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर बुजुर्गों ने अपने अपने जीवन में गुजरें दुख सुख,उत्सवों, मनाए गए जन्मदिनो और वर्षगांठों के यादों का संवेदना पूर्ण बयान किया। लालमणि वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष सह ओल्ड एज होम के संचालक नौशाद गद्दी ने कहा की इस तरह की खुशियां आश्रम आने में आने वाले बेटे बेटियों,संस्थाओं अतिथियों के आगमन से मिल रहीं हैं। इनको लगता हैं कोई अपना आकार इनका सुध बुध ले रहा है जिस जीवन के अंतिम पड़ाव में इन्हे खुशियां,संतुष्टि, अपनापन व खयाल से मानसिक मजबूती मिलती है। वैवाहिक वर्ष गांठ पर बुजुर्गों की सेवा के लिए शिवकुमार पंडित को आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी,ओमकार मिश्रा, कुमार मधुरेंद्र सिंह, रवि श्रीवास्तव ने आभार प्रकट कर हार्दिक बधाई दी।







