DHANBAD: रविवार को झरिया मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा दाल पट्टी झरिया में अमृत धारा पेयजल का उद्घाटन किया गया।अमृत धारा पेयजल का उद्घाटन सुरेश अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल के द्वारा किया गया। इससे गर्मी में खास कर मजदूर , मोटिया को काफी राहत होगी। उद्घाटन में मुख्य रूप से झरिया मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, रिंकू बंसल, मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विनोद अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।







