DHANBAD : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शांति, सफलता पूर्वक अपना योगदान देकर चुनावी ड्यूटी से वापस लौटने पर धनबाद जिला पुलिस बल के जवानों को धनबाद पुलिस केंद्र धनबाद में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दन के द्वारा मतगणना के दौरान भी कर्तव्यों को लेकर मार्गदर्शित किया गया l

सभी जवानों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी ने आगामी 4 जून को मतगणना के अवसर पर धनबाद में विधि – व्यवस्था बनाये रखने व मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु उचित मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्यों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन हेतु निर्देशित किया l
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) संदीप गुप्ता, सर्जेन्ट मेजर अवधेश कुमार समेत पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे l







