Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मतगणना के दिन कृषि बाजार प्रांगण में 16 व यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, मेमको मोड़ और निरंकारी चौक से बंद रहेगी इंट्री

khabar24 by khabar24
June 2, 2024
in धनबाद
0
मतगणना के दिन कृषि बाजार प्रांगण में 16 व यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, मेमको मोड़ और निरंकारी चौक से बंद रहेगी इंट्री
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर कृषि बाजार प्रांगण में 16 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तथा यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृषि बाजार के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 6 तक, चंदनकियारी, झरिया, निरसा, सिंदरी, धनबाद तथा बोकारो के मतगणना हॉल के इलेक्शन एजेंट प्रवेश द्वार, चंदनकियारी विधानसभा के स्ट्रांग रूम, पोस्टल बैलट के लिए बनाए गए मतगणना हॉल, बीएसएफ के अवसान सहित 16 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतगणना के दिन ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेमको मोड़, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास, कलेक्ट्रेट के अंदर पार्किंग स्थल, कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से ड्राइविंग स्कूल तक रूट लाइनिंग, ड्राइविंग स्कूल से कृषि बाजार समिति मुख्य द्वार तक रूट लाइनिंग, कृषि बाजार से निरंकारी चौक तक, निरंकारी चौक, कमल कटेसरिया स्कूल के कटिंग पॉइंट, मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की तरफ जाने वाली सड़क, मेमको मोड़ से कुर्मीडीह की ओर जाने वाली सडक, निरंकारी चौक से कुर्मीडीह की तरफ जाने वाली सड़क तक रूट लाइनिंग व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व लाठी बाल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं मतगणना के दिन, 4 जून 2024 को, मतगणना कार्य की समाप्ति तक मेमको मोड़ चौक से निरंकारी चौक तक जाने वाली सड़क में आम जनता के लिए वाहन लेकर आवागमन बंद रहेगा। साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोटरसाइकिल स्क्वाड भी भ्रमणशील रहेगा।

इसके अलावा कृषि बाजार समिति तथा स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), कृषि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मीडिया सेंटर रहेगा।

Previous Post

धनबाद SSP ने पुलिस जवानों को मतगणना के दिन विधि व्यवस्था को लेकर दिए कई दिशा निर्देश

Next Post

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन करोड़ रुपये का डोडा किया बरामद, जंगल में छुपा कर तस्करी के लिए रखा गया था

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English