PURNIYA : पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार में रविवार को बाइक से आए दो अपराधियों ने एक रंग पेंट दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार होने में सफल रहे। बीच बाजार हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार की गोपाल यादुका हर दिन की तरह अपने घर में बनी दुकान में बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान के सामने बाइक लगा कर दुकान के अंदर घुसे और बिना कुछ कहे सुने गोपाल यादुका की कनपटी में गोली मार चलते बने। जैसे ही गोली की आवाज अगल-बगल व परिवार वाले सुने और जबतक पहुंचे तो गोपाल यादुका खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। तत्काल लोगों ने व्यवसायी को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए के गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है।फिलहाल घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

फिलहाल मृतक के परिवार और पुलिस हत्या को लेकर किसी से विवाद नहीं होने की बात कह रही है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह थी की अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों की माने तो भवानीपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार कही ना कही आपराधिक घटना घट रही है और पुलिस हवा में तीर चला रही है। जिससे अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपराधियों की धड़ पकड़ में जुट गई है।







