CHAIBASA : चाईबासा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। तस्करों द्वारा छुपाई गई करोड़ो रूपये की नशीली पदार्थ को पुलिस ने जप्त कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के चाकी नदी किनारे से 2100 किलो डोडा बरामद किया है। ये डोडा तस्करी करने के लिए जंगल की झाड़ियों में छिपा कर रखा गया था। वहीं पुलिस के इस कार्यवाई से नशे के सौदागरों में खलबली मची हुई है। वहीं पुलिस ने जप्त डोडा की लेकर अज्ञात के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
डोडा को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस नशीली पदार्थों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की टेबो थाना के परैया के चाकी नदी के किनारे से अवैध डोडा तस्करी के लिए भारी मात्रा में रखा गया है। जानकारी के बाद पुलिस दल का गठन किया गया। इसके बाद छापामारी कर नदी के किनारे 83 प्लास्टिक के बोरे में डोडा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में तीन करोड़ रुपए कीमत बताई जाती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में टेबो थाना में एक मामला दर्ज की गयी है।वही अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।







